Ration Card Online Apply 2026 | Ration Card Kaise Banaye | How To Apply Ration Card Online
Ration Card Online इस लेख में हम आपको भारत में राशन कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। राशन कार्ड भारत की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System – PDS) का एक अहम दस्तावेज़ है, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों को सरकार द्वारा आवश्यक खाद्य सामग्री और खाद्यान्न रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाते हैं। प्रत्येक राज्य का खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अपने-अपने क्षेत्र में इस योजना का संचालन करता है और भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार लाभार्थियों तक राशन पहुँचाना सुनिश्चित करता है। राशन कार्ड न केवल पात्र परिवारों की पहचान का आधार है, बल्कि यह सरकारी खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ माना जाता है।
Ration card list up 2023 : इस आर्टिकल में हम आपको सभी जिलों की राशन कार्ड नई लिस्ट भारत में नाम कैसे खोजें जानकारी बताएँगे। आप बहुत आसानी से online bpl या apl ration card list देख सकते हो। इसके अलावा new पात्र गृहस्थी राशन कार्ड और अन्त्योदय राशन लिस्ट उत्तर प्रदेश देखने की जानकारी बताया जायेगा। इसके साथ ही एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची में नाम कैसे खोजें इसके बारे में भी विस्तार से जानेंगे। अगर आप भारत के किसी भी जिला के निवासी है तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। भारत की खाद्य एवं रसद विभाग ने ration card से सम्बंधित ऑनलाइन वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। लेकिन हमारे यूपी के अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं होने से इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए हम यहाँ हम आपको सरल तरीके से बताएँगे कि राशन कार्ड की फुल लिस्ट ऑनलाइन चेक कैसे करते है ? तो चलिए शुरू करते है।
भारत राशन कार्ड लिस्ट चेक कैसे करें INDIA ration card list : india की ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची हम ऑनलाइन चेक कर सकते है। इसमें हम AAY या बी पी एल राशन कार्ड भारत की सूची में अपना नाम देख सकते है। राशन कार्ड नई लिस्ट india देखने के लिए इस आर्टिकल को पूरा और ध्यान से पढ़ें। Gram panchayat bpl list एवं nagar panchayat की लिस्ट Samagra portal पर ऑनलाइन उपलब्ध है। अगर आपने नए राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया है या आपका नाम पहले से ही इस लिस्ट में था तो इसे एक बार फिर चेक जरूर करें।
क्योंकि राशन कार्ड लिस्ट में पात्रता के अनुसार लोगों का नाम जोड़ा और हटाया जा सकता है। हितग्राहियों का की लिस्ट अपडेट होता रहता है। इसके लिए आपको कही जाने की जरुरत नहीं है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से बीपीएल राशन कार्ड सूची चेक कर सकेंगे। india ration card new list ऑनलाइन चेक करने के लिए इस आर्टिकल में स्टेप By स्टेप तरीका बताया गया है।
Ration Card list 2026 : खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड की नई सूची जारी किया जाता है। इसमें उन लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाया जाता है जो अपात्र होते हुए भी राशन कार्ड बनवा लिए थे। इसके साथ ऐसे सभी पात्र लोगों का नाम सूची में शामिल जाता है जिन्होंने नया आवेदन किये थे।
| आर्टिकल केटेगरी | Ration Card List & Apply |
|---|---|
| विभाग | खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग भारत |
| वर्ष | 2026-27 |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://dfpd.gov.in/ |
| प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना | 1 जनवरी, 2023 से शुरू |
| प्राथमिकता प्राप्त परिवार (PHH) | प्रत्येक पात्र सदस्य को हर महीने 5 किलो नि:शुल्क ration प्रदान किया जाता है | |
| अन्त्योदय राशन कार्ड(AAY) | प्रत्येक पात्र सदस्य को हर महीने 35 किलो नि:शुल्क ration प्रदान किया जाता है | |

राशन कार्ड पात्रता नियम
राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन भारत के लिए निर्धारित पात्रता एवं मापदंड के अनुसार ही राशन कार्ड प्रदान किया जाता है। उप्र के ऐसे निवासी जो इन सभी पात्रता की शर्तों को पूरा करते है उन्हें ही राशन कार्ड का लाभ मिल सकता है
- राशन कार्ड हेतु आवेदक भारत के किसी भी राज्य का मूल/स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक को बीपीएल / APL परिवार से होना चाहिए।
- यूपी के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र राशन कार्ड के लिए ये मापदंड अलग-अलग हो सकता है।
- राशन कार्ड हेतु आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक के पास निर्धारित सभी डॉक्यूमेंट उपलब्ध होना चाहिए
राशन कार्ड अपात्रता नियम
- राशन कार्ड हेतु आवेदक भारत का मूल/स्थायी निवासी न हो |
- ऐसे व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्य, जो अधिनियम की धारा 15 की उप-धारा (4) के अंतर्गत छोड़ा गया है
राशन कार्ड नए नियम
1. अन्त्योदय राशनकार्ड हेतु
- PVTGs परिवार: बैगा, बिरहोर, पहाड़ी कोरवा, कमार, अबुझमाड़िया
- विधवा, एकाकी या परित्यक्त महिला मुखिया वाले परिवार
- लाईलाज बीमारी से पीड़ित मुखिया वाले परिवार
- दिव्यांग मुखिया वाले परिवार
- 60+ आयु एवं आजीविका रहित परिवार
- विमुक्त बंधुआ मजदूर परिवार
- आवासहीन एवं पूंडो/भूजिया जनजाति परिवार
- राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य परिवार
2. प्राथमिकता राशनकार्ड हेतु
- CM खाद्यान्न योजना के पात्र परिवार
- भूमिहीन कृषि मजदूर
- सीमांत एवं लघु कृषक
- असंगठित श्रमिक पंजीकृत परिवार
- निर्माण श्रमिक पंजीकृत परिवार
3. निःशक्तजन राशनकार्ड हेतु
- अन्त्योदय कार्ड जारी न हो
- किसी राशनकार्ड में सदस्य के रूप में नाम न हो
4. निराश्रित राशनकार्ड हेतु
- 60+ आयु के एकल वृद्ध/निराश्रित व्यक्ति
- कोई आय या सामाजिक सहायता न हो
- किसी राशनकार्ड में नाम शामिल न हो
राशन कार्ड का सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट की लिस्ट
- आधार कार्ड – आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
- आधार कार्ड (सभी सदस्यों का)
- पैन कार्ड – ये वैकल्पिक है।
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो (वर्तमान में खींची है)
- मोबाइल नंबर।
- आय प्रमाण पत्र।
- बैंक पासबुक की छायाप्रति।
- बिजली बिल।
- गैस कनेक्शन बिल
- मतदाता पहचान पत्र (केवल वयस्क सदस्यों हेतु)
- विधवा / एकाकी महिला हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र (ग्रामीण – सचिव पंचायत / शहरी – स्थानीय निकाय)
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र
- निराश्रित प्रमाण पत्र (ग्रामीण – सचिव पंचायत / शहरी – स्थानीय निकाय)
- आवासहीनता प्रमाण पत्र (सचिव पंचायत / स्थानीय निकाय)
- 60 वर्ष या उससे अधिक आयु तथा आजीविका के सुनिश्चित साधन के अभाव के प्रमाण हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दस्तावेज संलग्न करे
भारत के गरीब परिवारों एवं उनके पात्रता के अनुसार अलग अलग राशन कार्ड प्रदान किया जाता है। कार्ड के प्रकार के अनुसार मिलने वाले अनाज का मूल्य भी अलग अलग होता है। भारत राशन कार्ड के प्रकार कुछ इस प्रकार है –
- NFSA राशन कार्ड।
- प्राथमिकता प्राप्त परिवार (PHH)
- अन्त्योदय राशन कार्ड(AAY)
प्राथमिकता प्राप्त परिवार (PHH): प्रत्येक पात्र सदस्य को हर महीने 5 किलो नि:शुल्क ration प्रदान किया जाता है |
अन्त्योदय राशन कार्ड(AAY) : प्रत्येक पात्र सदस्य को हर महीने 35 किलो नि:शुल्क ration प्रदान किया जाता है |
भारत कैटेगरी के आधार पर पांच तरह के राशन कार्ड देती है:
Red Coloured Ration Card : This type of ration card is issued to below poverty line families. They can get 35 kg of food grains per month.
Blue Coloured Ration Card: This type of Ration card is issued to Antyodaya Anna Yojana beneficiaries. They are also entitled to 35 kg food grains per month.
Annapurna Yojna : It is issued to senior citizens of age 65 or above. These cards are issued in green color and are entitled to 10 KG free rice every month free of cost.
गहरे गुलाबी और हरे रंग का राशन कार्ड (PHH):
गहरे गुलाबी और हरे रंग के राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों या नगर पालिकाओं द्वारा चुने गए गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को दिए जाते हैं।
पीला राशन कार्ड:
पीले रंग के राशन कार्ड AAY (अंत्योदय अन्न योजना) वाले परिवारों को दिए जाते हैं।
राशन कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें
राशन कार्ड के लिए ONLINE अप्लाई करें
- आवेदन ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक के ज़रिए किया जा सकता है।
- आवेदक को आवेदन फ़ॉर्म डाउनलोड करके उसमें ज़रूरी जानकारी भरनी चाहिए।
- आवेदक का नाम डालें।
- गाँव का नाम चुनें।
- परिवार के मुखिया का नाम डालें
- अपने माता-पिता का नाम बताएं
- कैलेंडर से जन्म की तारीख और उम्र चुनें
- आवेदक का पेशा चुनें
- सालाना आय बताएं
- गैस कनेक्शन की जानकारी दें
- ज़रूरी जानकारी जैसे वार्ड नंबर, आधार नंबर, मासिक आय और ईमेल आईडी आदि भरें।
- बैंक खाते की जानकारी जैसे बैंक का नाम, खाता नंबर, IFSC कोड, गैस कनेक्शन आदि भरें।
- अपने घर का पता बताएं, जैसे घर का नंबर, लैंडमार्क, राज्य, ज़िला, मंडल और गाँव वगैरह।
- आवेदक के स्थायी पते की जानकारी भरें
- कैप्चा डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अगर कोई व्यक्ति पहली बार राशन कार्ड के लिए आवेदन कर रहा है, तो उसके पास अपनी फ़ोटो और एक शपथ-पत्र होना चाहिए। इस शपथ-पत्र में यह साबित होना चाहिए कि आवेदक के परिवार के पास किसी और जगह पर कोई राशन कार्ड नहीं है।
राशन कार्ड के लिए offline अप्लाई करें
- आवेदक को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के किसी भी कार्यालय से एप्लीकेशन फ़ॉर्म लेना होगा।
- इसके बाद, फ़ॉर्म में ज़रूरी जानकारी सही-सही भरें।
- एप्लीकेशन फ़ॉर्म के साथ ज़रूरी दस्तावेज़ भी लगाएं। निवास के प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बिजली का बिल आदि जैसे दस्तावेज़ों की फ़ोटोकॉपी साथ रखें।
- सभी ज़रूरी दस्तावेज़ों के साथ फ़ॉर्म को संबंधित रेंज ऑफ़िस में जमा करें।
- फ़ॉर्म जमा करते समय आवेदक को एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप (पावती पर्ची) दी जाएगी, जो अप्लाई करने के बाद राशन कार्ड का स्टेटस जानने के लिए ज़रूरी है।
Check Ration Card Application Status
1. dfpd.gov.in को ओपन करें
India ration card list में नाम ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले राशन मित्र की वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में dfpd.gov.in टाइप करके सर्च कीजिये या यहाँ दिए गए लिंक को चुनें। इसके द्वारा आप सीधे राशन मित्र की ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक
2. राशन कार्ड धारक परिवार को चुनें
राशन dfpd की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर राशन कार्ड से सम्बंधित कई विकल्प दिखाई देंगे। हमें राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक करना है, इसलिए यहाँ वर्तमान लाभार्थी परिवार (राशन कार्ड धारक) को सेलेक्ट कीजिये।
3. कॅप्टचा कोड वेरीफाई कीजिये
अब सबसे पहले आप जिस जिला में रहते है, उसका नाम चुनें। फिर स्क्रीन में दिए गए कॅप्टचा कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें। दोनों डिटेल्स सेलेक्ट करके देखें बटन को चुनें। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
4. अपने जिला का नाम चुनें
इसके बाद आपके जिला का नाम लिस्ट में आ जायेगा। यहाँ अपने जिला के नाम को सेलेक्ट कीजिये। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
5. अपने जनपद का नाम चुनें
अब आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए जिला के अंतर्गत जितने भी जनपद आते है, उसकी लिस्ट खुल जाएगी। यहां आप जिस जनपद से है उसका नाम सेलेक्ट करें
6. अपने राशन दुकान का नाम चुनें
जनपद सेलेक्ट करने के बाद उस जनपद के अंतर्गत जितने भी राशन की दुकान संचालित होंगे, उसकी लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ भी अपने राशन दुकान का नाम के सामने FPS Code को सेलेक्ट करना है।
7. राशन कार्ड लिस्ट भारत चेक करें
जैसे ही अपना राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर उस राशन दुकान के अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्ड धारकों की लिस्ट खुल जायेगा। यहाँ आप अपना नाम चेक कर सकते हो।
8. परिवार विवरण चेक करें
आपके राशन कार्ड में कितने सदस्य है उसकी जानकारी भी प्राप्त कर सकते है। इसके लिए परिवार आईडी को सेलेक्ट कीजिये। फिर स्क्रीन पर परिवार विवरण खुल जायेगा। यहाँ आप चेक कर सकते है कि राशन कार्ड में कितने सदस्य का नाम है।
राशन कार्ड में अपडेट/सुधार:
भारत सरकार की पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) ने नागरिकों के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की है, जिससे वे आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं को ठीक कर सकते हैं। नागरिक नीचे दिए गए सुधार कर सकते हैं:
- नाम में सुधार
- नाम अपडेट और बदलना
- राशन कार्ड में पता बदलना
- सफ़ेद कार्ड को गुलाबी कार्ड में बदलना
- राशन कार्ड में सदस्यों को जोड़ना या हटानाघर के मुखिया की जानकारी में बदलाव
अगर आप अपने राशन कार्ड की जानकारी में बदलाव करना चाहते हैं, तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। राशन कार्ड में जानकारी अपडेट करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फ़ॉलो करने का सुझाव दिया जाता है।
Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana (PMGKAY)
केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ (PMGKAY) के तहत लगभग 81.35 करोड़ लाभार्थियों (यानी अंत्योदय अन्न योजना (AAY) परिवारों और प्राथमिकता वाले परिवारों (PHH) के लाभार्थियों) को 1 जनवरी, 2024 से अगले पांच वर्षों तक मुफ्त अनाज देने का फैसला किया है। यह अनाज उनके हक के अनुसार दिया जाएगा (यानी AAY परिवार को प्रति माह 35 किलो अनाज और प्राथमिकता वाले परिवार में प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो अनाज)।
यह फैसला लाभार्थियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए और गरीबों के लिए अनाज की उपलब्धता, किफायती दाम और पहुंच के मामले में NFSA, 2013 के प्रावधानों को मजबूत करने और राज्यों के बीच एकरूपता बनाए रखने के लिए लिया गया है।
AAY परिवारों और PHH लाभार्थियों, अन्य कल्याणकारी योजनाओं और ‘टाइड ओवर’ (अतिरिक्त आवंटन) के तहत अनाज बांटने पर भारत सरकार द्वारा वहन की जाने वाली सालाना खाद्य सब्सिडी लगभग 2.13 लाख करोड़ रुपये है। आर्थिक लागत में बढ़ोतरी को देखते हुए, केंद्र सरकार PMGKAY के तहत अगले पांच वर्षों में खाद्य सब्सिडी के रूप में लगभग 11.80 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी, ताकि गरीबों और सबसे गरीब लोगों पर वित्तीय बोझ कम किया जा सके।
1 जनवरी, 2024 से अगले पांच वर्षों तक PMGKAY के तहत मुफ्त अनाज का प्रावधान राष्ट्रीय खाद्य और पोषण सुरक्षा को संबोधित करने के लिए सरकार की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता और दृष्टिकोण को दर्शाता है।
मुफ्त अनाज के प्रावधान समाज के प्रभावित वर्गों की किसी भी वित्तीय कठिनाई को स्थायी तरीके से कम करेंगे और लाभार्थियों के लिए शून्य लागत के साथ दीर्घकालिक मूल्य निर्धारण रणनीति सुनिश्चित करेंगे, जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की प्रभावी पहुंच के लिए महत्वपूर्ण है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की पूरी जानकारी
इससे पहले, केंद्र सरकार ने PMGKAY के तहत 1 जनवरी, 2023 से शुरू होने वाले एक साल की अवधि के लिए लाभार्थियों (यानी AAY परिवारों और PHH लाभार्थियों) को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने का फैसला किया था।
खाद्य सुरक्षा से जुड़े अन्य कार्यक्रम और पहल
1950-51 में अनाज का उत्पादन 50 मिलियन टन था, जो 2014-15 में बढ़कर लगभग 250 मिलियन टन हो गया—यानी इसमें पांच गुना बढ़ोतरी हुई।
इस तरह भारत खाद्य सहायता पर निर्भर रहने के बजाय अनाज का शुद्ध निर्यातक (net exporter) बन गया है। 2016 में, सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए। इनका मकसद खेती की उत्पादकता बढ़ाने में आने वाली बाधाओं को दूर करना है, खासकर ग्रामीण इलाकों में।
इनमें शामिल हैं: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY), तिलहन, दलहन, पाम ऑयल और मक्का के लिए एकीकृत योजनाएं (ISOPOM), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, e-NAM, और साथ ही सिंचाई और जल संचयन के बड़े कार्यक्रम, ताकि देश के कुल सिंचित क्षेत्र को 2017 तक 90 मिलियन हेक्टेयर से बढ़ाकर 103 मिलियन हेक्टेयर किया जा सके।
सरकार ने कुपोषण से निपटने के लिए भी अहम कदम उठाए हैं, जैसे स्कूलों में मिड-डे मील (दोपहर का भोजन) शुरू करना, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को राशन देने के लिए आंगनवाड़ी सिस्टम, और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के ज़रिए गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को सब्सिडी पर अनाज उपलब्ध कराना।