5 Raipur Chhattisgarh Tourist Places : बेहतरीन रायपुर के पर्यटन स्थल

Published On: June 3, 2026
Follow Us

आपको उन्ही 5 Raipur Chhattisgarh Tourist Places : बेहतरीन रायपुर के पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऐसे बहुत से पर्यटक स्थल है, जिन्हें लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। जहां लोग बहुत अधिक जाना पसंद करते हैं।

साथ ही हम आपको रायपुर के पास घुमने की जगह में पिकनिक स्पॉट, धार्मिक स्थल जैसे शामिल सभी पर्यटक स्थलों के बारे में बताएंगे।इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पर्यटक स्थल द्वारा पुराने संग्रहालय में स्थित छत्तीसगढ़ के लोककला, संस्कृति से रूबरू भी कराएँगे जो raipur me ghumne ki jagah में प्रमुख है। जिसे जानने के लिए आप हमारे साथ बने रहे।

Raipur Chhattisgarh

5 Raipur Chhattisgarh Tourist Places

5 Raipur me Ghumne ki Jagah रायपुर जिले में स्थित सभी प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के बारे में मैंने नीचे आपको बताया है, जहाँ आपको छत्तीसगढ़ की खूबसूरती तथा लोककला, संस्कृति को समेट कर रखा गया है। इनमें से कुछ 100 किमी के भीतर रायपुर के पास पर्यटन स्थल हैं, जहाँ आप जाकर अपने दोस्तों तथा परिवार वालों के साथ एक यादगार बेहतरीन पल बिता सकते हैं। तो यह रही रायपुर में घूमने की जगह, जहाँ आप जा सकते हैं।

बंजारी माता मंदिर

रायपुर का एक प्रसिद्ध मंदिर बंजारी माता मंदिर है, जो कि रायपुर से मात्र 1.5 किलोमीटर की दूरी पर MG Road पर स्थित है। यह मंदिर रायपुर जिले में स्थित है और निवासियों के लिए एक आस्था का केंद्र है। इस मंदिर का स्थान रायपुर के बीरगांव रावांभाठा में है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों भक्त बंजारी देवी माता के दर्शन करने आते हैं। बंजारी देवी माता दुर्गा के रूप में पूजी जाती है।

मां बंजारी मंदिर प्रदेशभर में प्रसिद्ध है। करीब 500 साल पहले मुगलकालीन शासकों के जमाने में छोटा-सा मंदिर था, जो 40 साल पहले विशाल मंदिर के रूप में प्रतिष्ठापित हुआ। बंजर धरती से प्रकट होने के कारण प्रतिमा बंजारी देवी के नाम से मशहूर हुई।पहले एक बंजर जमीन हुआ करती थी जिसमें खुदाई के दौरान बंजारी माता की मूर्ति प्राप्त हुई थी। 5 Raipur Chhattisgarh Tourist Places

स्वामी विवेकानंद सरोवर (बूढ़ा तालाब) रायपुर

रायपुर से मार्च 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित स्वामी विवेकानंद सरोवर, जिसे लोग बूढ़ा तालाब के नाम से भी जानते हैं, रायपुर का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। यहाँ आपको प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर नजारे देखने को मिलते हैं। स्वामी विवेकानंद सरोवर रायपुर में घूमने की जगहों में शामिल एक बहुत ही सुंदर सरोवर है, जिसमें स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

इस मूर्ति की ऊंचाई 37 फीट है और इसका अनावरण सन् 2000 में पूर्व मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने किया था। बूढ़ा तालाब के नाम से प्रसिद्ध यह तालाब रायपुर के सबसे पुराने तालाबों में से एक है, जिसके साथ कंकालिन तालाब का निर्माण भी किया गया है, जिसे लोग देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। स्वामी विवेकानंद सरोवर को बूढ़ा तालाब भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है “पुरानी झील”। यहाँ कई पेड़-पौधों से घिरा शांत जगह है जहाँ पार्क के बाहर कई फूड स्टॉल हैं, जो सस्ता और अच्छी गुणवत्ता वाला स्ट्रीट फूड प्रदान करते हैं। 5 Raipur Chhattisgarh Tourist Places

मरीन ड्राइव

रायपुर में मरीन ड्राइव बहुत ही खूबसूरत है, जो तेलीबांधा झील की परिधि के साथ, शहर के ठीक मध्य में स्थित है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सरकार द्वारा पूरे क्षेत्र की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई है और उसका सौंदर्यीकरण किया गया है।

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सरकार ने सावधानीपूर्वक पूरे क्षेत्र को सौंदर्य से युक्त बनाया है। मरीन ड्राइव रायपुर से केवल 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस आकर्षक पर्यटन स्थल पर आपको स्वच्छता का अद्वितीय अनुभव मिलेगा। यहां आसपास फूड स्टॉल और सेल्फी पॉइंट हैं, जिससे पर्यटक अपने व्यस्त जीवन से प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं। इस शानदार झील के बीच में 269 फीट ऊंचे तिरंगा है, जो एक आकर्षण का कारण बनता है। यहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ खूबसूरत पल बिताने के लिए आ सकते हैं। 5 Raipur Chhattisgarh Tourist Places

ऊर्जा पार्क (एनर्जी पार्क )

ऊर्जा पार्क को “एनर्जी पार्क” भी कहा जाता है, यह एक ऊर्जा शिक्षा पार्क है जिसका मुख्य उद्देश्य जागरूकता फैलाना और ऊर्जा बचाव की आदत को बनाए रखना है। यह एक मनोरंजन-आधारित थीम पार्क है जहां बच्चे खेलते-खेलते सीख सकते हैं। पार्क में एक पेड़ों का बगीचा है जो विभिन्न प्रकार के जीव-जंतुओं को प्रकट करता है और सभी का ध्यान रखा जाता है।

यह ऊर्जा पार्क रायपुर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पार्क में आपको कई रोमांचक चीजें देखने को मिलेंगी, जैसे कि झरने, झूले, और एडवेंचरस सामग्री जो बच्चों और वयस्कों को आकर्षित करती हैं। यहाँ बच्चों के मनोरंजन के लिए टॉय ट्रेन, छोटा झरना, और मिनी ऑडिटोरियम जैसी बहुत सी चीजें मिलेंगी। यहाँ आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक खूबसूरत पल बिता सकते हैं। यहाँ सुबह के समय जाने पर आपको बेहतरीन ताजगी का अनुभव होगा। 5 Raipur Chhattisgarh Tourist Places

श्री राम मंदिर रायपुर

वीआइपी रोड में सिर्फ छह साल पहले, 2017 में, आकर्षक श्रीराम मंदिर का निर्माण किया गया था। मंदिर की प्रसिद्धि बहुत ही कम समय में प्रदेशभर में फैल गई है। राजस्थान के मकराना गांव के संगमरमर पत्थरों पर बनाई गई नक्काशी एक आकर्षण का केंद्र है। मंदिर का गुंबद 108 फीट ऊंचा है। सोने के सिंहासन पर भगवान श्रीराम-सीता विराजित हैं। रायपुर से मात्र 1.5 किलोमीटर की दूरी पर रायपुर का एक प्रसिद्ध मंदिर, श्री राम मंदिर, स्थित है। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

श्री राम मंदिर की रूपरेखा भव्य तरीके से बनाई गई है और मंदिर के अंदर श्री राम और माता सीता की प्रतिमाएँ स्थापित हैं। पूजा के बाद, स्वादिष्ट भोग भगवान राम को प्रस्तुत किया जाता है, और फिर वितरित किया जाता है। यहाँ का प्रसाद बहुत ही स्वादिष्ट होता है, जिसे लोग बहुत दूर से खाने के लिए आते हैं। ट्रस्ट द्वारा मात्र ₹20 में लोगों को पूर्ण स्वादिष्ट भोजन प्रदान किया जाता है, जो सुबह 10:30 बजे से 2:00 बजे तक उपलब्ध होता है। 5 Raipur Chhattisgarh Tourist Places

Notes Ai

The NotesAI Editorial Team is dedicated to providing trusted information on Government Yojanas, Sarkari schemes, PM schemes, State Government welfare programs, subsidies, scholarships, pensions, and beneficiary services. Our team verifies information from official government sources and updates articles regularly to ensure accuracy and reliability.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment