राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक कैसे करें 2026 NREGA Job Card List Rajasthan : इस पोस्ट में आपको mgnrega job card list rajasthan online चेक कैसे करें इसके बारे में बताएँगे। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे मनरेगा (mgnrega) सूची चेक कर सकता है। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने जॉब कार्ड से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट उपलब्ध कराया है। जहाँ कोई भी व्यक्ति अपने ग्राम पंचायत की जॉब कार्ड लिस्ट देख सकते है। लेकिन इस सुविधा की जानकारी हमारे अधिकांश राजस्थान के वासियों के नहीं होने से इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए हमने यहाँ सरल तरीके से बताया है कि नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान ऑनलाइन चेक कैसे करे ?
महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायत में ही गरीब परिवारों को रोजगार प्रदान किया जाता है। बहुत लोगों का अभी भी जॉब कार्ड नहीं बना है इसलिए उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। अगर आप अपने ग्राम पंचायत के नरेगा जॉब कार्ड धारकों की सूची चेक करना चाहते है तो बहुत आसानी से कर सकते है। इसके साथ ही ये जान सकते है कि आपके ग्राम पंचायत में कितने लोगों का जॉब कार्ड बना है। तो चलिए शुरू करते है।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान ऑनलाइन चेक कैसे करे ?
स्टेप-1 Mgnrega.nic.in वेब पोर्टल को ओपन करे
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र ओपन करें। इसके बाद एड्रेस बार में nrega.nic.in टाइप करके एंटर करें। यहाँ आपकी सुविधा के लिए हमने इस वेबपोर्टल का डायरेक्ट लिंक दे रहे है। आप इसके द्वारा सीधे वेबसाइट को ओपन कर सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 Job Cards ऑप्शन को सेलेक्ट करें
ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग अलग ऑप्शन दिखाई देंगे। ये सभी जानकारी जॉब कार्ड से सम्बंधित है। जॉब कार्ड की लिस्ट चेक करने के लिए आपको नीचे Generate Reports सेक्शन में Job Cards के विकल्प पर क्लिक करना है।

स्टेप-3 Rajasthan को सेलेक्ट करें
अब स्क्रीन पर आपको भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। हमें राजस्थान जॉब कार्ड लिस्ट चेक करना है इसलिए इस लिस्ट में Rajasthan को सेलेक्ट करें।

स्टेप-4 अपना जिला, ब्लॉक और पंचायत सेलेक्ट करें
अब आपको कुछ डिटेल्स सेलेक्ट करना है। जैसे financial year में 2026 सेलेक्ट करें। इसके बाद अपना जिला सेलेक्ट करें। इसी तरह अपना ब्लॉक का नाम और ग्राम पंचायत का नाम भी सेलेक्ट करें। सभी डिटेल सेलेक्ट करने के बाद नीचे Proceed ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप-5 Job card/Employment Register को चुनें
इसके बाद स्क्रीन पर जॉब कार्ड से सम्बंधित अलग – अलग रिपोर्ट देखने का ऑप्शन आएगा। हमें जॉब कार्ड की लिस्ट में अपना नाम देखना है, इसलिए R1. Job Card/Registration वाले बॉक्स में Job card/Employment Register विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

स्टेप-6 जॉब कार्ड लिस्ट चेक करें
जैसे ही सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए ग्राम पंचायत का नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट खुल जायेगा। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है। इसके साथ ही ये पता कर सकते है कि आपके ग्राम पंचायत में किनका किनका जॉब कार्ड बना है।
Rajasthan NREGA Job Card List Check Video
जॉब कार्ड धारकों की सूची राजस्थान ऑनलाइन कैसे चेक करें इसके लिए हमने वीडियो भी बनाया है। इसमें आपको स्टेप by स्टेप सूची निकालने की प्रक्रिया बताया गया है। मनरेगा सूची में अपना नाम देखने के लिए एक बार इस वीडियो को भी जरूर देखें, जिससे पूरी प्रक्रिया आपको अच्छे समझ आ सकें।
सारांश –
नरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट राजस्थान ऑनलाइन चेक करने के लिए Ministry Of Rural Development, Government Of India की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके बाद ग्राम पंचायत job card विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर अपने राज्य का नाम चुनना है। इसके बाद अपने जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना है। फिर रिपोर्ट लिस्ट में Job card/Employment Register विकल्प को सेलेक्ट करके मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान में अपना नाम देख सकते है।
राजस्थान के जिलों की लिस्ट जिनका जॉब कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध है –
जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 01 राजस्थान जॉब कार्ड धारकों की सूची कैसे देखें ?
प्रश्न 02 अपन जॉब कार्ड नंबर सर्च कैसे करें ?
प्रश्न 03 नरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कैसे करें ?
प्रश्न 04 राजस्थान जॉब कार्ड से सम्बंधित समस्या के लिए संपर्क कहाँ करें ?
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान 2026 ऑनलाइन चेक कैसे करे, इसकी पूरी जानकारी सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे nrega job card list online check कर पायेगा। अगर लिस्ट चेक करने में आपको किसी प्रकार की परेशानी आये या इससे सम्बंधित आपकी कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
Rajasthan nrega job card list online check करने की जानकारी हमारे सभी राजस्थान वासियों के लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी आप उन्हें शेयर कर सकते है। इससे उन्हें भी थोड़ी मदद मिल जाएगी। इस वेबसाइट में जॉब कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है। आप गूगल पर notesai.in सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !