VB-G RAM G NREGA Job Card List Andhra Pradesh 2026 नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट आंध्र प्रदेश : महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना ग्राम पंचायत स्तर में चलाई जा रही सरकार की एक बहुत बड़ी योजना है। जॉब कार्ड योजना के अंतर्गत काम के इच्छुक व्यक्ति को 100 दिनों की रोजगार की गारंटी मिलती है। अगर आपने मनरेगा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किया है तो ऑनलाइन नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट आंध्र प्रदेश में अपना नाम देख सकते हो।
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मनरेगा योजना की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। अब आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते हो। लेकिन अधिकांश लोगों को लिस्ट चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं पता है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बता रहे है कि नई नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट आंध्र प्रदेश ऑनलाइन कैसे देखें ? तो चलिए शुरू करते है।

NREGA Job Card List Andhra Pradesh
| योजना का नाम | महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना। |
|---|---|
| विभाग | ग्रामीण विकास मंत्रालय। |
| राज्य का नाम | आंध्र प्रदेश |
| कौन कार्य कर सकता है ? | अकुशल रोजगार पाने के इच्छुक सभी वयस्क व्यक्ति। |
| पेमेंट कैसे मिलेगा ? | बैंक अकाउंट में जमा किये जाते है। |
| संपर्क | 040-23296790 |
| वेबसाइट | nrega.nic.in |
नई नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट आंध्र प्रदेश ऑनलाइन कैसे देखें ?
- नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट आंध्र प्रदेश ऑनलाइन देखने के लिए nrega.nic.in को ओपन करें।
- इसके बाद Gram Panchayat में Generate Report – Job Card विकल्प को चुनें।
- अब राज्यों की लिस्ट में Andhra Pradesh को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद Financial Year में वर्तमान वर्ष को सेलेक्ट कीजिये।
- फिर अपने जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करें।
- सभी डिटेल्स सेलेक्ट करने के बाद Proceed बटन को चुनें।
- Job Card Registration वाले बॉक्स में JobCard/Employment Register को चुनें।
- आंध्र प्रदेश की नई मनरेगा जॉब कार्ड में अपना नाम चेक करें।
नरेगा जॉब कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में सिर्फ उन्हीं लोगों का नाम दिखाई देगा, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन किया होगा। अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कर लें। चलिए जानते है कि नरेगा जॉब कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें –
- नरेगा जॉब कार्ड में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म ग्राम पंचायत से प्राप्त कर सकते है।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते है। इसका लिंक यहाँ दे रहे है – लिंक
- एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त होने के बाद फॉर्म में अपने ग्राम पंचायत, विकासखंड एवं जिला का नाम भरें।
- परिवार में जितने भी वयस्क सदस्य होंगे उनका नाम ध्यान से भरें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म को पूरा भरने के बाद सबसे नीचे आवेदक का हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगाएं।
- आवेदन फॉर्म के साथ सभी जरुरी दस्तावेज भी लगाना है। दस्तावेज की लिस्ट हमने नीचे दे दिया है।
- अब तैयार किये गए आवेदन फॉर्म को ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा कर दें।
- आपके आवेदन एवं दस्तावेज सही पाए जाने पर आपका नाम नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में जुड़ जायेगा।
- जॉब कार्ड में नाम ऑनलाइन जुड़वाने के लिए नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते है।
नरेगा जॉब कार्ड में रजिस्ट्रेशन क्या – क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे ?
- आधार कार्ड।
- पैन कार्ड।
- मतदाता पहचान कार्ड।
- राशन कार्ड।
- बैंक पासबुक।
- पासपोर्ट साइज की फोटो।
सामान्य प्रश्न (FAQ)
नरेगा जॉब कार्ड क्या है?
रोजगार के लिए खुद को रजिस्टर करने की प्रक्रिया क्या है ?
जॉब कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?
मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूरों को पेमेंट कैसे किया जाता है ?
क्या खोए हुए जॉब कार्ड के लिए डुप्लीकेट जॉब कार्ड प्रदान करने का कोई प्रावधान है ?
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट आंध्र प्रदेश ऑनलाइन कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपने मोबाइल के द्वारा मनेरगा जॉब कार्ड सूची में अपना नाम चेक कर पायेगा। अगर ऑनलाइन लिस्ट चेक करने में आपको कोई परेशानी आये या नरेगा जॉब कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
NREGA Job Card List Andhra Pradesh ऑनलाइन चेक करने की जानकरी सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर कीजिये। इस वेबसाइट पर हम मनरेगा योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप इससे सम्बंधित नई – नई जानकरी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये NOTESAI.IN धन्यवाद !