VB-G RAM G NREGA Job Card List

SBI Stree Shakti Yojana: स्टेट बैंक से महिलाओं को मिलेगा ₹25 लाख तक लोन, ऐसे करें आवेदन

SBI Stree Shakti Yojana: महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए भारत सरकार स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ मिलकर एक योजना को चल रही है, जिसका नाम एसबीआई स्त्री शक्ति योजना है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा महिलाओं को खुद का काम शुरू करने के लिए लोन दिया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही, इस योजना के तहत महिलाएं व्यापार करने के लिए 25 लाख रुपए तक का लोन ले सकती है और अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकती है।

एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा दी जाने वाली लोन में बहुत ही कम ब्याज का भुगतान करना होता है। यदि आप स्वयं का रोजगार शुरू करना चाहती है, तो इस योजना के तहत आवेदन करके आप लोन प्राप्त कर सकते हैं। योजना से लोन पाने के लिए आपको सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता को पूर्ण करना होगा तथा सभी आवश्यक दस्तावेज आपके पास होनी चाहिए। हमने आज के इस आर्टिकल में SBI Stree Shakti Yojana Loan Apply Online से संबंधित पूरी जानकारी दे दिया है।

SBI Stree Shakti Yojana Loan Apply Online Overview

आर्टिकल का नामSBI Stree Shakti Yojana Loan Apply Online
योजना का नामSBI Stree Shakti Yojana
शुरू किसने कियाकेंद्र सरकार और SBI बैंक के द्वारा मिलकर
लाभार्थीभारत की रहने वाली महिलाएं
लाभव्यापार के लिए 25 लाख रुपये तक का लोन
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन

SBI Stree Shakti Yojana 2026

केंद्र सरकार ने SBI बैंक के साथ मिलकर SBI Stree Shakti Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के तहत जो भी महिलाएं रोजगार शुरू करना चाहती है, उन्हें लोन उपलब्ध कराया जाता है। सरकार द्वारा स्त्री शक्ति योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराए जाने वाली लोन में बहुत ही कम ब्याज दर महिलाओं को भुगतान करना होता है, साथ ही इस योजना से महिलाएं 25 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकती है।

एसबीआई स्त्री शक्ति योजना से लोन प्राप्त करने के लिए महिला का बिजनेस में 50% या उससे अधिक हिस्सेदारी होनी चाहिए, तभी वह लोन ले सकती है। आपको बता दे कि एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के अंतर्गत महिला अधिकतम 25 लाख रुपए तक का लोन ले सकती है। वही वह ₹5 लाख रुपए तक का लोन लेती है, तो उसमें किसी प्रकार की गारंटी की आवश्यकता नहीं होगी।

SBI Stree Shakti Yojana का उद्देश्य

एसबीआई स्त्री शक्ति योजना को शुरू करने के पीछे भारत सरकार का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। जिसके लिए भारत सरकार एसबीआई बैंक के साथ मिलकर महिलाओं को ₹25 लाख तक का लोन प्रदान करती है, जिससे महिलाएं स्वयं का रोजगार शुरू कर सके और समाज में आत्मनिर्भर होकर जीवन यापन करें।

SBI Stree Shakti Yojana के लाभ

  • एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के तहत सरकार द्वारा महिलाओं को स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए लोन दिया जाता है।
  • सरकार द्वारा दिए जाने वाली इस लोन पर बहुत ही कम ब्याज दर का भुगतान करना होता है।
  • महिलाओं को इस योजना के तहत 25 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है।
  • यदि कोई महिला एसबीआई स्त्री शक्ति योजना से ₹5 लाख तक का लोन लेती है, तो उसमें किसी भी प्रकार की गारंटी की आवश्यकता नहीं होगी।
  • योजना में लोन की अलग-अलग श्रेणियां में लागू होने पर मार्जिन 5% से कम भी किया जाता है।
  • यदि महिला दो लाख या उससे अधिक लोन लेती है, तो 0.5 % से कम ब्याज देना होगा।
  • महिलाओं को इस योजना के तहत ₹50 हजार से 25 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है।

SBI स्त्री शक्ति योजना से संबंधित व्यापार

  • डेयरी का व्यापार
  • कपड़ों का व्यवसाय
  • पापड़ बनाने का व्यवसाय
  • खेती से जुडी व्यापार
  • साबुन और डिटर्जेंट का बिजनेस
  • उर्वरकों की बिक्री
  • अगरबत्ती निर्माण का बिजनेस
  • ब्यूटी पार्लर का बिजनेस

SBI Stree Shakti Yojana के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बिजनेस प्लान
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कंपनी मालिकाना हक प्रमाण पत्र
  • आवेदन फॉर्म
  • आय प्रमाण पत्र

SBI Stree Shakti Yojana Loan Apply Online (आवेदन कैसे करें)

  • एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी स्टेट बैंक आफ इंडिया के ब्रांच में जाना होगा।
  • यहां आपको संबंधित अधिकारी से लोन के बारे में जानकारी प्राप्त करना होगा और फिर आपको इस योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
  • इसके बाद आपको, आवेदन फार्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा तथा आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फार्म संबंधित बैंक अधिकारियों के पास जमा करना होगा।
  • इसके बाद आपके आवेदन को बैंक अधिकारियों के द्वारा जांच किया जाएगा और आपको लोन का अप्रूवल 24 से 48 घंटे के अंदर मिल जाएगा।
  • लोन का अप्रूवल मिल जाने के बादलोन की राशि आपके बैंक के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Written by

Notes Ai

The NotesAI Editorial Team is dedicated to providing trusted information on Government Yojanas, Sarkari schemes, PM schemes, State Government welfare programs, subsidies, scholarships, pensions, and beneficiary services. Our team verifies information from official government sources and updates articles regularly to ensure accuracy and reliability.