Cg kisan panjiyan form PDF Download , list cheak kaise kare
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के इच्छुक किसानों के लिए पंजीयन एवं संशोधन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक की जाएगी। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसानों का एग्री-स्टैक पोर्टल में पंजीयन तथा फार्मर आईडी/एग्री-स्टैक आईडी होना अनिवार्य होगा।
जानकारी के अनुसार खरीफ वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसानों को आगामी खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए भी पंजीकृत माना जाएगा। वहीं वन पट्टाधारी, डूबान क्षेत्र के कृषक, शासकीय पट्टेदार, कोटवार, संस्थागत कृषक तथा अधिया, रेगहा एवं लीज पर खेती करने वाले किसानों को एग्रीस्टेक पोर्टल में अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा।
Holders of forest rights leases and farmers in the submergence zone must provide the latitude and longitude details of their land, along with their Khasra or compartment numbers, for on-site verification by departmental officials. Similarly, registration on the AgriStack portal has been made mandatory for sharecroppers and institutional farmers as well. If a farmer has purchased new land or acquired land through a partition since the previous year, it is also necessary to update these details on the AgriStack portal and the online society module within the stipulated timeframe.
| state | chhattisgarh |
|---|---|
| Department | Government of Chhattisgarh Agriculture Development and Farmers Welfare Department |
| New Farmer Registration | 01 july to 31 October 2026 |
| Nominee Registration | 01 july to 31 October 2026 |
| Apply | online / offline |
| Minimum Support Price | ₹3100 |
| website | https://kisan.cg.nic.in/ |
प्रदेश के कृषकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु पृथक-पृथक कार्यालयों पर आवेदन / पंजीयन कराना पड़ता है, जिससे समय, संसाधन आदि का अपव्यय होता है। राज्य शासन द्वारा प्रक्रिया का सरलीकरण कर विभिन्न योजनाओं के लिए एक प्लेटफार्म पर कृषक पंजीयन हेतु सूचना प्रौद्योगिकी आधारित एकीकृत किसान पोर्टल (https://kisan.cg.nic.in) विकसित किया गया है तथा कृषक के धारित भूमि एवं बोए गए फसलों के रकबा सत्यापन हेतु इसे भुईया पोर्टल से लिंक किया गया है। एकीकृत किसान पोर्टल में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, धान एवं मक्का उपार्जन, कोदो-कुटकी एवं रागी उपार्जन योजना को सम्मिलित किया गया है। भविष्य में आवश्यकतानुसार एकीकृत किसान पोर्टल से अन्य योजनाओं को भी जोड़ा जा सकता |

Former Registration objective
- किसानों के लिए आसान और सुविधाजनक रजिस्ट्रेशन।
- अलग-अलग योजनाओं के लिए किसानों का एक बार रजिस्ट्रेशन।
- योजनाओं को लागू करने, उनका मैनेजमेंट और सुपरविज़न करने में आसानी।
- सही और तुरंत डेटा मिलना।
- यह पक्का करना कि फ़ायदे असली लाभार्थियों तक पहुँचें और लाभार्थियों का दोहराव न हो।
CG Kisan Panjiyan Eligibly
- समस्त श्रेणी के भू-धारक एवं वन पट्टाधारी कृषक को पोर्टल में पंजीयन की पात्रता होगी।
- मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजनांतर्गत वन पट्टा धारक, ग्राम पंचायत एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति जो अपने उपलब्ध भूमि में वृक्षारोपण करते हैं, उन्हें पोर्टल में पंजीयन की पात्रता होगी।
- इसके अतिरिक्त, वे भूमिहीन कृषक जो अधिया या रेगहा प्रणाली के अंतर्गत कृषि कार्य करते हैं, यदि उनके पास वैध रूप से उपयोग हेतु भूमि की अनुमति हो, तो वे भी पोर्टल में पंजीयन के लिए पात्र होंगे।
New Farmer Registration Date
एकीकृत किसान पोर्टल पर कृषको के नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल / रकबे में संशोधन की कार्यवाही 01, जुलाई से 31 अक्टूबर तक की जावेगी। कृषकों के व्यक्तिगत, आधार एवं बैंक विवरण में संशोधन तथा वारिसान पंजीयन की कार्यवाही निरंतर चालू रहेगी।
| खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 हेतु नवीन किसान पंजीयन | 01 जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक |
| विगत वर्ष के पंजीकृत कृषकों के खसरा, बैंक विवरण संशोधन एवं एग्रीस्टेक के माध्यम से नॉमिनी पंजीयन | 01 जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक |
| वनाधिकार पट्टाधारी /डूबान क्षेत्र / संस्थागत किसानों का नवीन पंजीयन | 01 जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक |
| डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से फसल प्रविष्टि | 15 अगस्त 2026 से 31 अक्टूबर 2026 |
Kisan Panjiyan document
- फोटो 2 नंग
- आधार कार्ड (आवेदनकर्ता कृषक)
- नॉमिनी का आधार कार्ड (किसान द्वारा नामित व्यक्ति)
- ऋण पुस्तिका (भू-स्वामी पर्ची)
- बी-1 (भू-स्वामी विवरण)
- पी- ।। खसरा पंचसाला खण्ड-2 (फसल विवरण)
- बैंक पासबुक की छायाप्रति (केवल आवेदनकर्ता कृषक)
- स्वघोषणा पत्र (केवल संयुक्त भू-स्वामी हेतु)
- नोटः- सभी को नामिनी फार्म लाना अनिवार्य है।
- किसान आईडी की छायाप्रति ।
CG Kisan Panjiyan Online process
- नवीन पंजीयन हेतु कृषक आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी / ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के पास जमा कर पावती प्राप्त कर सकेगा |
- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी / ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी द्वारा कृषक के आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज ऋण पुस्तिका, बी-1, आधार नबंर, पासबुक की छायाप्रति का परीक्षण एवं सत्यापन किया जावेगा। तत्पश्चात् संबंधित अधिकारी द्वारा पोर्टल पर कृषक का संबंधित ग्राम का चयन कर सत्यापन किया जावेगा।
- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कृषक का आवेदन संबंधित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में कृषक से आवेदन प्राप्त करने की तिथि से एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रुप से जमा करना होगा |
- कृषक के आवेदन अनुसार एकीकृत किसान पोर्टल पर सहकारी समिति द्वारा कृषक के पंजीयन की कार्यवाही की जाएगी |
CG Kisan Panjiyan Form PDF download
- नवीन पंजीयन हेतु कृषक आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज के साथ उनको Kisan Panjiyan Form PDF के प्रपत्र । को भर के पंचायत या ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पास जमा कारण होगा |
CG Kisan Panjiyan Amendment to registered Area / Crop
- ऐसे कृषक जो पंजीकृत फसल / रकबे में संशोधन कराना चाहते हैं
- उन्हें आवश्यक दस्तावेज जैसे ऋण पुस्तिका एवं बी-1 की छायाप्रति के साथ प्रपत्र-II में आवेदन करना होगा।
- कृषक को पूर्व पंजीकरण के दौरान प्राप्त यूनिक किसान पहचान संख्या का उल्लेख आवेदन में करना होगा।
- यह खरीफ वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु पंजीकृत कृषकों तथा खरीफ 2026 में राजीव गांधी किसान न्याय योजना हेतु पंजीकृत कृषकों के लिए भी लागू होगा |
CG Kisan Panjiyan Amendment to Farmer Name, address , mobile number
- कृषक को व्यक्तिगत विवरण, आधार नं. एवं बैंक विवरण आदि में संशोधन कराना चाहता है, उन्हें प्रपत्र । में संबंधित दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ आवेदन संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पास जमा करना होगा और वह इसकी पावती प्राप्त कर सकेगा।
- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा कृषक के आवेदन एवं संबंधित दस्तावेज की छायाप्रति का प्रारंभिक परीक्षण एवं सत्यापन मूल प्रति से करने के उपरांत पोर्टल पर कृषक का संबंधित ग्राम का चयन कर सत्यापन किया जावेगा।
- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कृषक का आवेदन संबंधित कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी में कृषक से आवेदन प्राप्त करने की तिथि से एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रुप से जमा करना होगा।
- वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा संबंधित दस्तावेज का परीक्षण एवं सत्यापन कर एकीकृत किसान पोर्टल पर कृषक की जानकारी का अपडेट/संशोधन किया जावेगा।
CG dhan panjiyan list download 2026-27
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कृषक से आवेदन प्राप्त का सत्यापन करने के बाद list जारी किया जाएग जिससे किसान अपना नाम list में देख सकेंगे |
CG Kisan Panjiyan Usage:-
एकीकृत पोर्टल में पंजीकृत कृषकों की व्यक्तिगत जानकारी, भूमि का विवरण, बोए गये फसल, बैक विवरण, भुइंया पोर्टल से सत्यापित फसलवार रकबा इत्यादि विवरण संधारित होगा। एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत डेटा को विभिन्न विभाग से संबंधित योजनाओं के पोर्टल में API द्वारा साझा किया जाएगा
| CG Kisan Panjiyan Form l | Click Now |
| CG Kisan Panjiyan Form ll | Click Now |
| CG Kisan Panjiyan Form lll | Click Now |

Cg kisan panjiyan form PDF
फॉर्म का पीडीऍफ़ ऑफिसियल वेबसाइट https://kisan.cg.nic.in/ पर जा के download कर सकते है |
cg kisan panjiyan form pdf download in hindi
फॉर्म का पीडीऍफ़ ऑफिसियल वेबसाइट https://kisan.cg.nic.in/ पर जा के हिंदी में पीडीऍफ़ download कर सकते है |
mp kisan panjiyan form download
ऊपर दिए गरे फॉर्म का पीडीऍफ़ से ऑफिसियल वेबसाइट https://kisan.cg.nic.in/ पर जा के download कर सकते है |
Cg किसान पंजीयन कैसे निकाले जाते हैं?
एकीकृत पोर्टल में पंजीकृत कृषकों की व्यक्तिगत रूप से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से अपना former रजिस्ट्रेशन कर सकते है
किसान पंजीयन कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
एकीकृत पोर्टल पर जा के अपना पंजीयन नंबर डाल के कार्ड को किसान download कर सकते है
Cg dhan panjiyan list
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कृषक से आवेदन प्राप्त का सत्यापन करने के बाद list जारी किया जाएग जिससे किसान अपना नाम list में देख सकेंगे |