आंवला का मुरब्बा है स्‍वास्‍थवर्धक, महिलाओं को पीरियड्स के दौरान इन समस्या से दिलाता है छुटकारा || Amla Murabba is beneficial for health; it provides relief to women from certain issues during periods.

आंवला का मुरब्बा है स्‍वास्‍थवर्धक, महिलाओं को पीरियड्स के दौरान इन समस्या से दिलाता है छुटकारा || Amla Murabba is beneficial for health; it provides relief to women from certain issues during periods.

आंवला का मुरब्बा है स्‍वास्‍थवर्धक, महिलाओं को पीरियड्स के दौरान इन समस्या से दिलाता है छुटकारा

आंवला

आयुर्वेद में आंवला और आंवला के मुरब्‍बे को स्‍वास्‍थवर्धक माना जाता है. आप सभी ने यह जरूर सुना होगा कि ‘आंवला एक फायदे अनेक’ यह सही भी है. आंवला एक ओषधीय फल है. आप सभी को आंवले के लाभ तो पता ही हैं. आज हम आपको आंवला का मुरब्‍बा खाने के फायदे बताएंगे.

आंवले का मुरब्‍बा बहुत से लोगों की पसंद होता है क्‍योंकि एक तो इसका स्‍वाद बहुत ही अच्‍छा होता है और दूसरा इसलिए कि आंवला के मुरब्‍बे के फायदे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी बहुत अधिक हैं. आंवला का मुरब्‍बा हड्डियों को मजबूत करने, खून को बढ़ाने, स्‍मृति को बढ़ाने जैसे बहुत से स्‍वास्‍थ्‍य लाभ प्रदान करता हैं. आइए जाने आंवला का मुरब्‍बा खाने के फायदे क्‍या हैं.

ऐसा माना जाता है कि जब महिला प्रेग्नेंट होती है तो उसे आंवला के मुरब्‍बा का सेवन करना चाहिए. यह मां और उसके होने वाले बच्‍चे दोनों के लिए रामबाण साबित होता है. यदि गर्भवती महिला आंवला के मुरब्‍बे का रोजाना सेवन करती है तो उसके शरीर में होने वाले हार्मोनल परिवर्तन के कारण बाल गिरने की समस्‍या को रोका जा सकता है. साथ ही आंवला मुरब्‍बा बच्‍चे की आंखों की क्षमता को बढ़ाने में भी सहायता करता है.चूंकि आंवला में विटामिन सी की अच्‍छी मात्रा उपलब्‍ध होने के कारण इसके फायदे हमारे अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देते हैं.

इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट गुण भी मौजूद रहते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. यह ठंड, बुखार और बार-बार होने वाले संक्रमणों से हमारी सुरक्षा करते हैं..

महिलाओं में पीरियड्स के समय ज्यादा ब्लीहडिंग के कारण होने वाली आयरन की कमी की भरपाई करने के लिए महिलाओं को भी आंवले के मुरब्बे का उपयोग करना चाहिए.

आंवले का मुरब्बा मासिक धर्म में होने वाली ऐंठन को कम करने के लिए भी मदद करता है. स्थायी रूप से मासिक धर्म की ऐंठन से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को कम से कम तीन महीने के लिए आंवले के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए.

विटामिन A, विटामिन C और विटामिन E की अच्छी मात्रा आंवला में उपस्थित रहती है जो समय से पहले आने वाले बुढ़ापे के लक्षणों को दूर करने में मदद करते हैं. विटामिन ए कोलेजन पैदा करता है, जो स्किन को लचीला और युवा बनाता है. आंवला मुरब्बा को सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका खाली पेट लेना है. यह कोलेजन विघटन से भी बचा सकता है. इस तरह यह त्वचा को तंग, कोमल और युवा बनाए रखने में मदद करता है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *