हर दिन 1 केला खाने से हाई ब्लड प्रेशर को किया जा सकता है कंट्रोल || Eating one banana every day can help control high blood pressure
हर दिन 1 केला खाने से हाई ब्लड प्रेशर को किया जा सकता है कंट्रोल

Banana फल तो आप नाश्ते में खाते ही होंगे. यदि आप प्रतिदिन एक केला भी खाना शुरू कर दें, तो ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्याएं दूर हो जाएंगी. खासकर, हर दिन एक केला खाना, उनके लिए अधिक फायदेमंद है जिनका उच्च रक्तचाप रहता है. यह बात हाल ही में हुए एक अध्ययन में सामने आई है. अध्ययन में कहा गया है कि कई हेल्दी फल हैं, लेकिन केला इन सभी फलों में से सबसे अधिक फायदेमंद होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कई तरह के न्यूट्रिशनल वैल्यू मौजूद होते हैं.
इतना ही नहीं अस्थमा अटैक को भी काफी हद तक केले के सेवन से कम किया जा सकता है. इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जो बच्चे प्रतिदिन इस फल को खाते हैं, उनमें केला नहीं खाने वाले बच्चों की तुलना में 34 प्रतिशत कम घरबराहट की समस्या उत्पन्न होती है.
ऐसा केले में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट तत्वों के कारण होता है. ये सभी तत्व फेफड़े को स्वस्थ बनाने के लिए जाने जाते हैं.उच्च रक्तचाप की समस्या को काफी गंभीरता से लेने की जरूरत होती है.
इसे नजर अंदाज करना अपनी जिंदगी को खतरे में डालना है.
इससे हृदय रोग, स्ट्रोक, ब्रेन डिजीज यहां तक कि किडनी फेलियर भी हो सकता है. लेकिन एक दिन में कम से कम एक केला खाकर आप रक्तचाप में वृद्धि को नियंत्रित कर सकते हैं. केला में मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए काफी है. सेंट जॉर्ज मेडिकल स्कूल में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, जिन लोगों ने प्रतिदिन एक से अधिक केला खाया उन लोगों ने काफी हद तक ब्लड प्रेशर में कमी देखी गई.
अध्ययन के दौरान प्रतिभागियों के ब्लड प्रेशर में गिरावट देखी गई, जिससे उनकी शारीरिक सेहत में काफी सुधार देखा गया. यह केले में मौजूद एक प्रकार के पोटैशियम जिसे पोटैशियम नाइट्रेट कहते हैं के कारण संभव हुआ.केला फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जो मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल, पाचन तंत्र में समस्याओं और विशेष रूप से उन लोगों के लिए बेहतर होता है जो वजन कम करना चाहते हैं.
इसमें फाइबर शरीर के स्वस्थ स्वभाव को बनाए रखने के लिए प्रभावी है क्योंकि यह धीमी पाचन में सहायता करता है और रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है.
इन सभी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो कुछ भी मीठा, स्वादिष्ट और हेल्दी खाने के लिए इस प्राकृतिक फल का सेवन ही करें.
बस यह सुनिश्चित करें कि एक बार में ही बहुत ज्यादा केला न खा लें क्योंकि किसी भी चीज का अधिक सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए बुरा ही है.
