Dhamtari Chhattisgarh Tourist Places : यहाँ घूमने के लिए बेहद खास जगहें |

आप सभी का स्वागत है आज हम बात करेंगे Dhamtari Chhattisgarh Tourist Places धमतरी जिले की 4 घूमने लायक जगहों के बारे में। धमतरी छत्तीसगढ़ का एक जिला है। छत्तीसगढ़ की बात करें तो इस राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ था, लेकिन इस क्षेत्र का प्रमाण रामायण में भी मिलता है। रामायण काल में इस जगह को दक्षिण कौशल के नाम से जाना जाता था, जो कि यह छत्तीसगढ़ का प्राचीन नाम भी है।

ऐसा प्रमाण मिलता है कि वनवास के दौरान श्री राम यहां कुछ दिन रुके थे। इसी घटना के पश्चात से छत्तीसगढ़ में बहन के बेटे को भांजा और बहन की बेटी को भांजी कहने की प्रथा चालू हुई है, जो कि अभी तक चल रही है।

इस लेख में हम छत्तीसगढ़ के एक मुख्य जिले धमतरी के बारे में बात करेंगे। धमतरी को अगर आर्थिक स्थिति के नजरिए से देखा जाए तो यह छत्तीसगढ़ के मुख्य जिलों में से एक है। धमतरी में आय का मुख्य साधन है कृषि। कृषि में यहाँ पर मुख्य रूप से धान की पैदावारी की जाती है और धमतरी ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में धान की फसल ज्यादा होती है और इसीलिए इस राज्य को धान का कटोरा भी कहा जाता है। Dhamtari Chhattisgarh Tourist Places

Dhamtari Chhattisgarh Tourist Places

बिलाई माता मंदिर धमतरी

बिलाई माता मंदिर धमतरी जिले का एक प्रमुख मंदिर है। यहाँ एक धार्मिक स्थल है, जो बिलाई माता को समर्पित है। बिलाई माता दुर्गा मां का अवतार है। उनकी मूर्ति बहुत ही आकर्षक है और उन्हें गहनों और वस्त्रों से सजाया गया है। मंदिर मुख्य सड़क पर स्थित है और यह बहुत प्राचीन है। नवरात्रि के समय यहाँ भगवानी की भक्ति में भीड़ उमड़ती है।

लोग बिलाई माता के दर्शन करने यहाँ आते हैं। मंदिर परिसर में अन्य देवी-देवताओं के दर्शन भी किए जा सकते हैं। यहाँ शिवलिंग और भैरव बाबा की मूर्तियाँ भी हैं। यहाँ पर शांति और सांत्वना का वातावरण है, जो धमतरी जिले में घूमने के लिए लोगों को आकर्षित करता है। Dhamtari Chhattisgarh Tourist Places

रुद्री बांध धमतरी

रुद्री बांध धमतरी जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह बांध महानदी पर निर्मित है और उसका नज़ारा बेहद सुंदर है। आप इसे शाम के समय में आकर बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। यहाँ एक छोटा सा गार्डन भी है, जहाँ आप आराम कर सकते हैं और बांध की सुंदरता और इस स्थान के वातावरण का आनंद उठा सकते हैं।

यहाँ पर एक शिव मंदिर भी स्थापित है। रुद्री बांध को मुख्य रूप से सिंचाई के लिए बनाया गया था और इसका निर्माण 1915 में अंग्रेजों द्वारा किया गया था। यहाँ आकर आपको बहुत अच्छा महसूस होगा, क्योंकि यह धमतरी के पास एक मुख्य दर्शनीय स्थल है। Dhamtari Chhattisgarh Tourist Places

गंगरेल बांध धमतरी

गंगरेल बांध धमतरी जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। इसे रवि शंकर बांध के नाम से भी जाना जाता है। यह बांध धमतरी जिले से करीब 15 किलोमीटर दूर है। गंगरेल बांध महानदी में स्थित है। इसे मिनी गोवा के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहाँ आपको रेतीले किनारे और कई कॉटेज दिखाई देते हैं।

जहाँ आप गंगरेल बांध का दृश्य आनंद उठा सकते हैं। यहाँ पर आपको बहुत सारे रेस्टोरेंट और एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद लेने का मौका मिलता है। आप यहाँ बहुत सारी पानी की गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। जेट स्की, वाटर सर्फिंग, वाटर स्की, स्कूबा डाइविंग, सेलिंग, पैरासेलिंग, काईटसर्फिंग, बनाना बोट – इन सभी चीजों का मजा यहाँ आकर आप ले सकते हैं। Dhamtari Chhattisgarh Tourist Places

गंगरेल बांध महानदी जलाशय परियोजना के अंतर्गत निर्मित किया गया है। इसका शिलान्यास श्रीमती इंदिरा गांधी ने किया था। यहाँ आप गंगरेल बांध का दर्शन कर सकते हैं। बांध बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है और उसका दृश्य बहुत ही शानदार है। यहाँ आपको एक गार्डन भी मिलता है और मंदिर भी हैं। यहाँ आप कैंपिंग कर सकते हैं, जो आपको अलग अनुभव देगा।

गंगरेल बांध में घूमने का सबसे अच्छा समय बरसात के दिनों में होता है। जब यहाँ पानी भरा रहता है और बांध के गेट खुले होते हैं, तब यहाँ का सुंदर दृश्य देखने का मजा आता है। बांध में 14 गेट हैं। यह धमतरी के पास एक मुख्य पिकनिक स्थल है। यहाँ शनिवार और रविवार के दिन बहुत भीड़ रहती है। आप यहाँ पर परिवार और दोस्तों के साथ आ सकते हैं। Dhamtari Chhattisgarh Tourist Places

अंगारमोती मंदिर धमतरी

अंगारमोती मंदिर धमतरी शहर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मंदिर गंगरेल बांध के पास स्थित है। यह मंदिर धमतरी शहर में प्रसिद्ध है। यह मंदिर आदि शक्ति मां अंगारमोती को समर्पित है। यहाँ पर आपको माता की बहुत भव्य प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। माता की प्रतिमा के पास ही, आपको घोड़े और हाथी की प्रतिमा भी देखने के लिए मिलती है। यह प्राचीन मंदिर है और इस मंदिर के लिए लोगों में बहुत श्रद्धा है।

मंदिर परिसर में आपको शंकर भगवान जी और नंदी भगवान जी की मूर्ति के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहाँ पर दुर्गा जी की मूर्ति भी आपको देखने के लिए मिलती है। आप गंगरेल बांध घूमने के लिए आते हैं, तो आपको यहाँ पर माता के दर्शन करने जरूर आना चाहिए। Dhamtari Chhattisgarh Tourist Places

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top