NREGA Job Card List 2026 – जॉब कार्ड सूची, ऑनलाइन आवेदन, जॉब कार्ड डाउनलोड करे

Published On: July 26, 2026
Follow Us

NREGA Job Card List: NREGA जिसे भारत में MGNREGA के नाम से भी जाना जाता है, जिसे साल 2006 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह द्वारा ने शुरू की थी, इस योजना के अनुसार सभी ग्रामीण नागरिकों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों का रोजगार दिया जाना है.

इस योजना के तहत आवेदकर्ता के पास में NREGA Job Card का होना बेहद ही जरुरी है, इस योजना के अनुसार हर वर्ष नए आवेदकों का जॉब कार्ड बनाया जाता है, और उसके बाद में Job Card List जारी की जाती है, इस पेज के जरिए हम जॉब कार्ड सूची, जॉब कार्ड आवेदन, और नरेगा जॉब कार्ड और NREGA योजना के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे.

NREGA Job Card List 2026

अगर आपने नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया है, और आप अपने गाँव या अपने क्षेत्र की नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट को देखना चाहते हैं, और उस उस लिस्ट में भी अपना नाम देखना चाहते हैं, तो आप हमारे द्वारा बताए गए निम्नलिखित तरीकों का पालन करके नरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट देख सकते हैं:-

  • NREGA Job Card List देखने के लिए आप सबसे पहले NREGA की आधिकारिक वेबसाइट – https://nrega.nic.in/ पर जाएं.
  • अब आपके सामने NREGA पोर्टल का होमपेज खुल जाएगा, अब आप नीचे की तरफ स्क्रॉल करें.
  • इसके होमपेज पर नीचे आप दिए गये विकल्प Quick Access पर क्लिक कर दीजिए.

इतना करने के बाद आपके सामने एक पॉपअप विंडो खुल जायेगा, इस विंडो में आपको सबसे पहले वाले विकल्प Panchayats GP/PS/ZP Login पर क्लिक करना है. वैसे यहाँ देखें तो कुल 6 विकल्प होंगे, जिनकी सूची इस प्रकार से है:-

  • Panchayat GP/PS/ZP Login
  • District/Block Admin.Login
  • Other Impl.Agency Login
  • State level FTO Entry
  • State level Data Entry
  • State Reports

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जहां आपको 3 विकल्प देखने को मिलेंगे, यहाँ आप पहले वाले विकल्प का चुनाव करें.

  • Gram Panchayats
  • Panchayat Samiti/ Block Panchayat/ Mandal
  • Zilla Panchayats

सबसे पहले वाले विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा. इसके बाद आप सबसे पहले विकल्प Generate Reports के विकल्प पर क्लिक कर दें.

NREGA Job Card List देखे
  • अब आपके सामने देश के सभी राज्यों की सुची खुल कर आ जाएगी.
  • यहाँ आप अपने राज्य का चयन करें.

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, इसके नए पेज पर आपको ये सभी जानकरियां दर्ज करनी होंगी:-

  • राज्य का नाम
  • वित्तीय वर्ष क्या है
  • जिला का नाम
  • ब्लॉक का नाम
  • पंचायत का नाम

ये सभी जानकारियां दर्ज करके आप नीचे दिए गए Proceed बटन पर क्लिक कर दीजिए, अब Gram Panchayat Reports पेज खुल जाएगा, जहां आपको कुल 6 विकल्प दिखाई देंगे, जो निम्नलिखित होंगे:

  • Job Card / Registration
  • Demand, Allocation & Musteroll
  • Work
  • Irrregularties / Analysis
  • IPPE
  • Registers

इन 6 विकल्पों के माध्यम से आप अपने ग्राम पंचायत के नरेगा योजना की विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, अगर आप NREGA Job Card List 2026 को देखना चाहते हैं, तो आप Job Card / Registration विकल्प के अंतर्गत मौजूद 4th विकल्प Job card/Employment Register के विकल्प के ऊपर क्लिक कर दें.

इस विकल्प पर आने के बाद आपके सामने NREGA Employment Register खुल जाएगा, जहां आप जॉब कार्ड सूची में दर्ज नाम को चेक कर सकते हैं.

इस जॉब कार्ड लिस्ट में आपका का नाम अलग-अलंग रंगों में दर्ज हो सकता है, जिसका मतलब नीचे दिया गया है.

GreenJob Card With Photograph And Employment availed
GrayJob Card With Photograph and no Employment availed
SunFlowerJob Card Without Photograph and Employment availed
RedJob Card Without Photograph and no Employment availed

क्या आप NREGA Job Card List State Wise देखना चाहते हैं, तो आप नीचे दी गई तालिका में अपने राज्य का चयन करके अपने ग्राम की नरेगा जॉब कार्ड सूची को देख सकते हैं:-

  • क्या आप अपने गाँव की NREGA Muster Roll देखना चाहते हैं, तो आप Gram Panchayat Reports पेज पर मौजूद Demand, Allocation & Musteroll विकल्प के अंदर मौजूद MusteRoll पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आप वित्तीय वर्ष का चयन करें, अब आप नीचे Filled Muster roll, Issued Muster roll विकल्प में से एक विकल्प को चुनकर आगे बढ़ सकते हैं.

इतना करने के बाद आपके सामने आपके गाँव की Muster Roll खुल जाएगी. इस सूची में आप देख सकते हैं, कि आपके ग्राम पंचायत में कौन से कार्य के लिए अभी Muster Roll भरा गया है, और इसके अलावा कौन सा कार्य सरकार के द्वारा अप्रूव कर दिया गया है.

क्या आप ऐसे नागरिक हैं, जिसका नरेगा योजना के लिए जॉब कार्ड बना हुआ है, और आप अपना Attendance Check करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप निम्नलिखित तरीकों का पालन करें:

  • Gram Panchayat Reports पेज पर आप Demand, Allocation & Musteroll विकल्प पर जाएं.
  • विकल्प में मौजूद Alert On Attendence विकल्प पर क्लिक कर दें.

इतना करने के बाद आपके सामने NREGA Attendance की सूची खुल जाएगी. जहां आप देख सकते हैं, कि किस लाभार्थी ने कितने दिन का कार्य किया है, यहाँ आपको निम्नलिखित जानकरियां देखने को मिलेगी.

  • राज्य का नाम
  • पंजीकरण पहचान पत्र
  • घर के मुखिया का नाम
  • दिनों की संख्या
  • Remaining Days

NREGA MIS Report देखने की प्रक्रिया क्या है!

MIS का फुल फॉर्म Management Information System है, इसे देखने के लिए आपको निम्नलिखित तरीकों का पालन करना पड़ेगा:

  • पहले नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
  • अब आप होमपेज पर मौजूद आप Reports सेक्शन पर क्लिक करें.
NREGA MIS Report
  • इतना करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जहाँ आप कैप्चा दर्ज करें.
  • कैप्चा दर्ज करने के बाद Verify Code के विकल्प पर क्लिक कीजिए.
NREGA MIS
  • अब आप अपने राज्य का नाम और वित्तीय वर्ष को दर्ज करें.
  • इसके बाद आपके सामने NREGA MIS Report खुलकर आ जाएगी.

NREGA MIS रिपोर्ट के पेज पर आपको कुल 36 विकल्प दिखाई देंगे, आप इनमें से किसी भी एक पर क्लिक करके अपने जरूरत की सूचना को जान सकते हैं.

क्या आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिसके पास अभी तक NREGA Job Card नहीं है, तो आप निम्नलिखित तरीकों का पालन करके खुद का जॉब कार्ड अब ऑनलाइन बना सकते हैं:-

  • Job Card Online Registration के लिए सबसे पहले UMANG एप या UMANG Portal पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है, इसकी वेबसाइट – https://web.umang.gov.in/ है.
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप इस पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर और OTP की सहायता से लॉग इन कर सकते है।
  • अब आप उमंग पोर्टल के होमपेज पर पहुँच जाएंगे.
  • इसके बाद ऊपर आपको सर्च बार दिखेगा, इसमें आप MGNREGA लिखकर सर्च करें.
  • अब सामने MGNREGA सेवा का विकल्प खुल कर आ जाएगा, तब आप इसपर क्लिक कर दें.
उमंग पोर्टल
  • इसके बाद आपके सामने MGNREGA Service Portal का पेज खुल जाएगा.
  • अब आपको इस पेज पर आपको, Apply for Job CardDownload NREGA Job CardTrack NREGA Job Card Status जैसे विकल्प देखने को मिलेंगे.

इसके बाद आप यहाँ Apply for Job Card के विकल्प पर क्लिक करके, General Details और Applicant Details को भरकर जॉब कार्ड के लिए online आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के बाद आप चाहें तो इस पेज के जरिए अपने नरेगा जॉब कार्ड के स्टेटस को भी देख सकते हैं, या नरेगा जॉब कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं.

क्रमांकराज्य का नामजॉब कार्ड सूची
1अंडमान और निकोबार (केंद्र शासित प्रदेश)सूची देखें
2आंध्र प्रदेशसूची देखें
3अरुणाचल प्रदेशसूची देखें
4असमसूची देखें
5बिहारसूची देखें
6चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश)सूची देखें
7छत्तीसगढसूची देखें
8दादरा एवं नगर हवेली (केंद्र शासित प्रदेश)सूची देखें
9दमन और दीव (केंद्र शासित प्रदेश)सूची देखें
10गोवासूची देखें
11गुजरातसूची देखें
12हरयाणासूची देखें
13हिमाचल प्रदेशसूची देखें
14जम्मू कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश)सूची देखें
15झारखंडसूची देखें
16कर्नाटकसूची देखें
17केरलसूची देखें
18लक्षद्वीप (केंद्र शासित प्रदेश)सूची देखें
19मध्य प्रदेशसूची देखें
20महाराष्ट्रसूची देखें
21मणिपुरसूची देखें
22मेघालयसूची देखें
23मिजोरमसूची देखें
24नगालैंडसूची देखें
25ओडिशासूची देखें
26पुडुचेरी (केंद्र शासित प्रदेश)सूची देखें
27पंजाबसूची देखें
28राजस्थानसूची देखें
29सिक्किमसूची देखें
30तमिलनाडुसूची देखें
31त्रिपुरासूची देखें
32उत्तर प्रदेश।सूची देखें
33उत्तराखंडसूची देखें
34पश्चिम बंगालसूची देखें
35तेलंगानासूची देखें
36लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश)सूची देखें

NREGA Job Card List FAQ

नरेगा क्या है?

नरेगा, जिसे महात्मा गांधी नरेगा भी कहते है, जो भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक कामगार गारंटी योजना है , जो ग्रामीण ओर शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करती है। NREGA की फुल फॉर्म National Rural Employment Guarantee Act है, लेकिन बाद में इसमें MG जोड़ दिया गया जिसका तात्पर्य राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी से है.

MGNREGA की शुरुआत कब की गई थी?

NREGA जिसे बाद में MGNREGA कर दिया गया, जिसकी शुरुआत साल 2006 में प्रधानमंत्री डॉ. मन मोहन सिंह के द्वारा की गई, जिसका उद्देश्य ग्रामीण ओर शहरी क्षेत्र में निवास कर रहे गरीब लोगों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी देना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने गाँव में रहकर ही अपना भरण पोषण कर सकें.

NREGA Job Card क्या होता है?

NREGA Job Card एक आधिकारिक कागजात है, जिसके होने पर ग्रामीण लोगों को 100 दिनों का काम प्रदान किया जाता है, बिना जॉब कार्ड के आप नरेगा योजना में रोजागार प्राप्त नहीं कर सकते हैं.

नरेगा जॉब कार्ड के लिए पंजीकरण कैसे किया जाता है?

नरेगा जॉब कार्ड के लिए पंजीकरण स्थानीय ग्राम पंचायत कार्यालय में किया जाता है। जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होता है और फिर आवेदन कर्ता को एक नया जॉब कार्ड प्राप्त होता है। इसके अलावा आप चाहें तो उमंग पोर्टल के जरिए भी नरेगा जॉब कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

Notes Ai

The NotesAI Editorial Team is dedicated to providing trusted information on Government Yojanas, Sarkari schemes, PM schemes, State Government welfare programs, subsidies, scholarships, pensions, and beneficiary services. Our team verifies information from official government sources and updates articles regularly to ensure accuracy and reliability.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment