जॉब कार्ड में पैसा कैसे चेक करें/ Nrega Payment Check

Published On: July 26, 2026
Follow Us

Nrega Payment Check: नरेगा या मनरेगा के अंतर्गत मिलने वाला 100 दिन के काम का पैसा सरकार सीधे श्रमिक के बैंक अकाउंट में भेज देती है।  हर पंचायत में बहुत सारे ग्रामीण श्रमिक ऐसे हैं जो नरेगा के पैसे की जानकारी जॉब कार्ड के जरिए ऑनलाइन नहीं देख पाते है। आज का यह लेख ऐसे ही श्रमिकों के लिए लिखा गया है, आज आप घर बैठे अपने नरेगा और मनरेगा के पैसे की जानकारी ले सकते हैं इसके लिए आपके पास जॉब कार्ड होना जरूरी है।इसके बाद नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा।

जितने भी कर्मचारी नरेगा या मनरेगा के अंतर्गत काम कर रहे हैं, उन्हें अपने पैसे की जानकारी प्राप्त करने के लिए अब किसी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है बल्कि वह अपने मोबाइल फोन से वह अपना पैसा चेक कर सकते हैं जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है।

यदि आप जॉब कार्ड से पैसा चेक करना चाहते हैं, तो आपको नीचे बताए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना है:

Step 1 – सबसे पहले आपको नरेगा की वेबसाइट पर जाना होगा।

सबसे पहले किसी भी ब्राउज़र पर जाकर नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट को सर्च करना है। इसके अलावा आप डायरेक्ट लिंक – https://nrega.nic.in/MGNREGA_new/Nrega_home.aspx पर क्लिक करके नरेगा की अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।

Step 2 – Quick Access विकल्प पर क्लिक करके ग्राम पंचायत लॉगिन पर क्लिक करना है।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपको Quick Access के विकल्प पर क्लिक करना है। इतना करने के बाद Panchayats GP/PS/ZP Login पर क्लिक करके Generate विकल्प पर क्लिक करें, उसके बाद एक नया पेज आएगा जहां आप। अपने राज्य का चुनाव करें।

Nrega Payment Check
Nrega Payment Check

Step 3 – ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम चुनें।

आपके जिले में जितने भी ब्लॉक होंगे उन सबका नाम आपको नए पेज पर दिखाई देगा, उसमें से आपको अपने ब्लॉक का नाम सुनना है, इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपके ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत का नाम दिया होगा आपका गांव या इलाका जिस भी ग्राम पंचायत के अंदर आता है उसका नाम चुनना है।

Job Card Ka Paisa Kaise Check Kare

Step 4 – पेमेंट चेक करने वाले विकल्प का चयन करें।

इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अलग-अलग प्रकार के रिपोर्ट को देखने का विकल्प दिया जाएगा उन सभी विकल्पों में आपको Consoliodate Report of Payment to Worker के विकल्प का चयन करे। उसके बाद आपसे आपके जॉब कार्ड का नंबर मांगा जाएगा जिसके आधार पर एक नया पेज ओपन होगा।

इसके बाद आपको पेमेंट से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी मिल जाएगी, जिसे पढ़कर आप आसानी से पता कर सकते हैं, कि नरेगा कार्य के अंतर्गत आपको कितना पेमेंट कब दिया गया है।

Notes Ai

The NotesAI Editorial Team is dedicated to providing trusted information on Government Yojanas, Sarkari schemes, PM schemes, State Government welfare programs, subsidies, scholarships, pensions, and beneficiary services. Our team verifies information from official government sources and updates articles regularly to ensure accuracy and reliability.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment