VB-G RAM G NREGA Job Card List


अगर पाचन क्रिया को रखना है सही तो पान खाते समय जरुर डलवाएं यह चीज || If you want to keep your digestion healthy, make sure to add this ingredient when eating paan

अगर पाचन क्रिया को रखना है सही तो पान खाते समय जरुर डलवाएं यह चीज

पान

हमारे देश में लोग पुराने वक्त से पान खाते रहे हैं. खाना खाने के बाद पान खाने का चलन काफी पुराना है.

लोग पान तो जमकर खाते हैं पर बहुत कम ऐसे हैं जो इसके लाभ के बारे में जानते हैं. खासकर तब जब पान को काली मिर्च के साथ खाया जाए. जी हां, काली मिर्च के दो से तीन दाने पान के अन्दर में रखकर खाएं.सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि आखिर पान खाने के फायदे क्या होते हैं.

दरअसल पान को भोजन के बाद खाने की शुरुआत ही इसलिए हुई क्योंकि इसे खाने से हमारी पाचन शक्ति बढ़ती है. आप जो भी खाते हैं वह आसानी से पच जाता है.अगर इसी पान को आप काली मिर्च के साथ खाते हैं तो इससे पाचन क्रिया और तेज होती है. साथ ही ये वेट कम होने में भी सहायक है. इससे मेटाबोलिज्म अच्छा होता है. ये शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालता है.

फाइबर होने से पेट के लिए ये काफी फायदेमंद है.अगर आप काली मिर्च के साथ पान खाना चाहते हैं तो जानें कैसे खाएंगे इसे. सबसे पहले पान बनवाएं. इसके बीच में दो से तीन काली मिर्च के दाने डलवा लें. आप चाहें तो बाकी सारी सामग्री वैसी ही डलवाएं जैसे पहले डलवाते थे.

जब पान खाएं तो उसे आराम से चबा-चबाकर खाएं.बस ये ध्यान रखें कि जब भी पान खाएं तो पान का पत्ता ताजा हो, तभी आपको इससे सारे स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे.

Written by

Notes Ai

The NotesAI Editorial Team is dedicated to providing trusted information on Government Yojanas, Sarkari schemes, PM schemes, State Government welfare programs, subsidies, scholarships, pensions, and beneficiary services. Our team verifies information from official government sources and updates articles regularly to ensure accuracy and reliability.