VB-G RAM G NREGA Job Card List

अपने होठों को बनाएं गुलाबी और सॉफ्ट, ये है तरीका || Make your lips pink and soft

अपने होठों को बनाएं गुलाबी और सॉफ्ट, ये है तरीका

आपके चेहरे की सुंदरता सबसे अधिक आपके गुलाबी होठों पर टिकी होती है. पर क्या आप जानते हैं कि ये गुलाबी होंठ आप घर बैठे ही इन गजब के नुस्खों की मदद से हासिल कर सकते हैं.

सर्दियां आते ही अक्सर आपके होंठ फटने और रूखे होने लगते हैं, मगर बिना किसी मंहगे प्रोडक्ट पर पैसे खर्च किए आप इनकी देखभाल सरलता से कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे इन नुस्खों की मदद से आप अपने होठों को खूबसूरत बना सकते हैं.  

शहद होठों को सुंदर बनाने के लिए शहद का नुस्खा रामबाण है. शहद न केवल होठों को साफ करता है बल्कि जिनके होंठ काले पड़ गए हैं उनके होंठ भी गुलाबी बनाने में सहायता करता है. शहद में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण आपके होठों को गंदे बैक्टीरिया से बचाते है. इसके लिए आपको बस रात को सोने से पहले अपने होठों पर शहद लगाना है. सुबह होते ही इसे ठंडे पानी से धो लें.  

घी होठों पर घी लगाने से होठों को कोमल और रूखेपन से बचाया जा सकता है. इसके लिए आपको रात के वक्त सोने से पहले अपने होठों पर घी लगाना होगा.

Written by

Notes Ai

The NotesAI Editorial Team is dedicated to providing trusted information on Government Yojanas, Sarkari schemes, PM schemes, State Government welfare programs, subsidies, scholarships, pensions, and beneficiary services. Our team verifies information from official government sources and updates articles regularly to ensure accuracy and reliability.