VB-G RAM G NREGA Job Card List

Project Unnati Scheme 2026 MGNREGA: उन्नति योजना कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण

Project Unnati Scheme 2026 : MGNREGA (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act) केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली महत्वपूर्ण रोजगार योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य देश में रहने वाले ग्रामीण परिवारों एवं कौशल की कमी वाले परिवारों को रोजगार प्रदान कर उनके जीवन को अच्छा बनाना है। जिस से नागरिकों की जीवनशैली में सुधार आ सकता है। केंद्र सरकार द्वारा MGNREGA के अंतर्गत कार्य करने वाले नागरिकों को कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए उन्नति योजना की शुरुआत की गई है।

इस प्रोजेक्ट के द्वारा पात्र नागरिकों को उनकी रुचि के अनुसार ही कार्य की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। जिस से उनके वे भविष्य में आर्थिक रूप से सक्षम हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको Project Unnati Scheme की जानकारी प्रदान करेंगे। जिस से आप इस योजना की जानकारी, इसकी पात्रताएं, उद्देश्य आदि की जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

योजनाProject Unnati Scheme MGNREGA
संचालककेंद्र सरकार
उद्देश्यनरेगा के लाभार्थियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना
लाभार्थीनरेगा जॉब कार्ड धारक
कार्यावधि4 वर्ष
आधिकारिक वेबसाइटunnati.dpiit.gov.in
Project Unnati Scheme 2026
Project Unnati Scheme MGNREGA

नरेगा वेज लिस्ट कैसे निकालें

Project Unnati scheme MGNREGA क्या है?

केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय मनरेगा/NREGA के लाभार्थियों के कौशल को विकसित करने के लिए Project Unnati scheme 2023 को शुरू किया गया है। MGNREGA में कार्य करने वाले नागरिकों के कौशल को इस योजना के द्वारा बढ़ाया जाएगा। जिस से वे नागरिक आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित हो सकेंगे।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित करना है। जिस से उन नागरिकों के परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही ऐसा होने पर नागरिकों को MGNREGA पर ही आश्रित नहीं रहना पड़ेगा।

Eligibility for Project Unnati Scheme

केंद्र सरकार की उन्नति योजना की मुख्य पात्रताएं इस प्रकार हैं:

  1. देश के वे सभी नागरिक जो मनरेगा के अंतर्गत कार्य करते हैं।
  2. नागरिकों की आयु सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
  3. न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 35 वर्ष के बीच के नागरिक दीन दयाल उपाध्याय कौशल योजना के अंतर्गत ट्यूशन प्राप्त कर सकते हैं।
  4. 18 से 45 वर्ष के बीच के नागरिक ही ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान या कृषि विज्ञान केंद्र से ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं।
  5. नागरिकों की शैक्षणिक योग्यता कक्षा 5वीं से 12वीं तक के पाठ्यक्रम के आधार पर निर्धारित की जाएगी।
  6. एक परिवार से एक नागरिक ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता हैं।

प्रोजेक्ट उन्नति स्कीम MGNREGA का उद्देश्य

प्रोजेक्ट उन्नति द्वारा देश के नागरिकों की MGNREGA/NREGA पर निर्भरता को कम करना, नागरिकों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना, इस योजना के मुख्य उद्देश्य हैं।

प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत देश के 26 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में के कुल 2 लाख नागरिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम से 125 दिन का कार्य पूरा करने वाले नागरिकों को वजीफा/ स्पाइडेंट प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए नागरिकों को काउंसलिंग एवं मोबाइलेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को करना होगा।

Role Of SRLM In Project Unnati

SRLM जिसे State Rural Livelihood Mission कहा जाता है। प्रोजेक्ट उन्नति में यह महत्वपूर्ण भूमिका प्रस्तुत करता है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा मनरेगा के लाभार्थियों का चयन किया जाता है। साथ ही उन्हें उनके कौशल के अनुसार स्पॉन्सर किया जाता है। ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

Project Unnati Scheme 2026 MGNREGA Login Process

यदि आप Project Unnati Scheme में लॉगिन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:

  • सबसे पहले आप MGNREGA की आधिकारिक वेबसाइट में जाएं।
  • आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर नीचे जाएं एवं Project Unnati के विकल्प पर क्लिक करें। 
  • अब आप अपने राज्य के नाम पर क्लिक करें। 
  • नए पेज में आपको लॉगिन करने के लिए अपना Mobile Number एवं Password को दर्ज करें। दिया गया Security Code भरें। और Login पर क्लिक करें।

उपर्युक्त प्रक्रिया द्वारा आप प्रोजेक्ट उन्नति में लॉगिन कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस से नागरिकों को अन्य रोजगार करने का प्रशिक्षण भी प्राप्त होगा, जिस से वे सिर्फ MGNREGA पर ही निर्भर नहीं रहेंगे।

Written by

Notes Ai

The NotesAI Editorial Team is dedicated to providing trusted information on Government Yojanas, Sarkari schemes, PM schemes, State Government welfare programs, subsidies, scholarships, pensions, and beneficiary services. Our team verifies information from official government sources and updates articles regularly to ensure accuracy and reliability.