Apaar ID Card Online Apply 2026: यहां से बनाएं अपार ID कार्ड ऑनलाइन, मात्र 2 मिनट में @apaar.education.gov.in

Apaar ID Card Online Apply 2026: यहां से बनाएं अपार ID कार्ड ऑनलाइन, मात्र 2 मिनट में @apaar.education.gov.in

Apaar ID Card Online Apply 2026: केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा विद्यार्थियों की शिक्षा प्रणाली को आधुनिक एवं डिजिटल बनाने के उद्देश्य अपार आईडी कार्ड को शुरू किया गया है। इस नई सुविधा को “वन नेशन वन स्टूडेंट” आईडी के नाम से भी जाना जाता है। इसका पूरा नाम “ऑटोमेटेड परमानेंट अकादमी का अकाउंट रजिस्ट्री” (Automated Permanent Academic Account Registry) है। यह कदम देश के सभी छात्रों के शैक्षिक रिकार्ड को एकत्रित एवं सुरक्षित तरीके से डिजिटल रूप में संग्रहित करने के लिए शुरू किया गया है।

अगर आप भी भारत देश के किसी भी राज्य के विद्यार्थी है और अपार आईडी कार्ड बनाना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि, आप बिलकुल आसानी से Apaar ID Card Online Apply 2026 कर सकते हैं। इसलिए आप इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें।

Apaar ID Card Online Apply 2026 Overview

लेख का नाम Apaar ID Card Online Apply 2026 लेख का प्रकार सरकारी योजना योजना का उद्देश्य सभी छात्रों का शैक्षणिक जानकारी को स्टोर किया जानामाध्यम ऑनलाइन 

अपार आईडी कार्ड क्या है? | Apaar ID Card Online Apply 2026

अपार आईडी कार्ड एक डिजिटल कार्ड है, जिसमें विद्यार्थियों की पूरी शैक्षणिक जानकारी को स्टोर किया जाता है। यह जानकारी प्री-प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक की पूरी यात्रा को डिजिटल के रूप में सहेज कर रखती है।

इस कार्ड में एक विशिष्ट पहचान संख्या (Unique ID Number) होती है, जिसे आधार कार्ड की तरह ही मान्यता प्राप्त है। यह कार्ड विद्यार्थियों की शैक्षणिक योग्यताओं, परिणामों, छात्रवृत्ति, पुरस्कार एवं अन्य उपलब्धियां का रिकॉर्ड भी रखता है।

Apaar ID Card Online Apply 2026 उद्देश्य

  • शैक्षिक रिकार्ड को एकत्रित करना: विद्यार्थी की पूरी जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी।
  • सरल पहुँच: छात्रों के लिए उनकी डिग्री परिणाम स्कॉलरशिप आदि की जानकारी बस एक क्लिक में उपलब्ध हो जाएगी।
  • ट्रांसपेरेंसी तथा सुरक्षा: डाटा सुरक्षित रखा जाएगा और गलत इस्तेमाल की कोई संभावना नहीं है।

Apaar ID Card Online Apply 2026 लाभ

  • डिजिटल रिकॉर्ड: अपार आईडी कार्ड के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक जानकारी जैसे स्कूल, कॉलेज, परीक्षाएं, डिग्री तथा पुरस्कार डिजिटल रूप में एक ही जगह उपलब्ध होती है।
  • सरलता: छात्र जब भी चाहे, अपनी शैक्षिक जानकारी को अपार आईडी नंबर के माध्यम से देख सकते हैं।
  • स्कॉलरशिप और पुरस्कार: इस कार्ड के माध्यम से विद्यार्थी छात्रवृत्तियों और पुरस्कारों का ट्रांसफर सीधा और पारदर्शी तरीके से संभव होगा।
  • एक ही प्लेटफार्म पर जानकारी: शिक्षा के विभिन्न स्तरों प्री-प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक की पूरी यात्रा का रिकॉर्डयहां उपलब्ध रहेगी।

Apaar ID Card Online Apply 2026 पात्रता

अपार आईडी कार्ड के लिए भारत देश के सभी विद्यार्थी पात्र है, यह कार्ड स्कूल स्तर से लेकर कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों तक सभी को जारी किया जाएगा।

Apaar ID Card Online Apply 2026 | अपार आईडी कार्ड कैसे बनाएं

  • सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको “Create Your APAAR” का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा यहां आपको “Don’t have provisional APAAR number? Create new” का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको DigiLockerके माध्यम से लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद आपको सभी आवश्यक जानकारी को भरकर फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  • आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका अपार आईडी कार्डबन जाएगा।

Apaar ID Card Download Online

  • अपार आईडी कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको “Create Your APAAR” का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद यहां आपसे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को भरकर सबमिट करना होगा।
  • सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद आपका अपार आईडी आपके सामने आ जाएगा।
  • आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य में उपयोग करने के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *